पेंशन अधिकार रैली के लिए शिमला जाएंगे कांगड़ा के 10 हजार कर्मचारी

--Advertisement--

Image

10 अगस्त कांगड़ा – राजीव जसबाल 

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन के कांगड़ा जिला प्रधान रजिंदर मन्हास ने आज जारी प्रेस बयान में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 13 अगस्त को शिमला चौड़ा मैदान में होने वाली एनपीएस कर्मचारियों की रैली में कांगड़ा के 10,000 कर्मचारी भाग लेंगे और इस बार काफी कर्मचारी अपने परिवारों के साथ शिमला जा रहे हैं तो यह कुल संख्या 20 हजार से ऊपर होगी।

उन्होंने बताया कि कांगड़ा के 21 खंडों में “शिमला चलो” को लेकर पोस्टर अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है और कर्मचारियों को शिमला चलने के लिए अपील की जा रही हैै।

जिला प्रधान ने कहा कि कर्मचारियों में इस रैली को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मन्हास ने कहा कि संगठन वर्तमान सरकार में इसे पुरानी पेंशन बहाली के लिए आखिरी प्रयास के रूप में ले रहा है।

जिला प्रधान ने कहा कि यह सरकार पर निर्भर है की सरकार पेंशन बहाल करके 13 अगस्त को जिंदाबाद करवाना चाहती है या फिर से टालमटोल का रवैया अपनाकर विधानसभा चुनाव में अपना नुकसान करवाना चाहती है।

जिला प्रधान ने कहा कि हिमाचल का कर्मचारी एनपीएस में सुधार नही सिर्फ पुरानी पेंशन की बहाली चाहता है बहि पुरानी पेंशन जिसके आज भी नेतागण महज शपथ लेते हकदार बन जाते हैं ।

उन्होंने प्रदेश सरकार से अपील करते हुए कहा कि अगर सरकार पुरानी पेंशन को लेकर सच्च में गंभीर है तो इस माह से कर्मचारियों की एनपीएस कटौती बन्द की जाए और उसकी जगह जीपीएफ एकाउंट खोल कर कटोती की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...