नामांकन के आखिरी दिन भी कांग्रेस का हमीरपुर से प्रत्‍याशी फाइनल नहीं

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का माहौल गरमा गया है। आज नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है। लेकिन कांग्रेस ने अभी तक एक प्रत्‍याशी तय नहीं किया है। नामांकन पत्र दाखिल के करने के अंतिम दिन होने के बावजूद कांग्रेस पार्टी हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार के नाम घोषणा नहीं कर पाई है।

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा पहले ही अपने उम्मीदवार के रूप में नरेंद्र ठाकुर के नाम की घोषण कर चुकी है और उन्होंने नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है।

हमीरपुर में ये कर चुके हैं नामांकन

आम आदमी पार्टी की ओर से सुशील सरोच ने भी नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। कांग्रेस के टिकट लेकर उल्लझन में फंसे आशीष शर्मा भी आजाद प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। लेकिन नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन भी कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित न कर पाना कार्यकर्ताओं की परेशानी बढ़ा रहा है।

सुक्‍खू गृह जिला में चाहते हैं पसंदीदा प्रत्‍याशी

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रचार प्रसार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का हमीरपुर गृह जिला है और वह अपने समर्थक को ही टिकट दिलवाना चाहते हैं। जिस कारण अभी तक किसी के नाम सहमति नहीं बन पाई है। जिसकी हमीरपुर में काफी चर्चा देखने व सुनने को मिल रही है।

इन नेताओं में से एक के नाम पर लग सकती है मुहर

नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन कांग्रेस नेता सुनील शर्मा बिट्टू, डाक्‍टर पुष्पेंद वर्मा व रोहित शर्मा सहित कुलदीप पठानिया में से किसी एक नाम को घोषणा शीघ्र होने की उम्मीद है। लेकिन दोपहर तक भी किसी के भी नाम पर मुहर नहीं लग पाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...