झाड़ियों में मिली महिला की लाश तो ISBT में संदिग्ध हालत में मिला 63 वर्षीय वृद्ध का शव

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा 

जिला मुख्यालय के करीब 8 किलोमीटर दूर चताड़ा गांव की एक अज्ञात महिला का शव झाड़ियों में मिला है। शव कुछ दिन पुराना है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

साथ ही जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। महिला का मुंह बुरी तरह से गल चुका है, जिसके चलते शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को चताड़ा गांव में स्थानीय ग्रामीणों ने एक अज्ञात महिला का शव झाड़ियों में देखा। जिसकी सूचना प्रधान ने पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि महिला का चेहरा बुरी तरह गल चुका है, जिसके चलते पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

उधर, आईएसबीटी ऊना में 63 वर्षीय वृद्ध का शव संदिग्ध हालत में मिला है। मृतक की पहचान रमेश चंद (63) पुत्र दसौंधी राम निवासी धर्मसाल महंता, चिंतपूर्णी के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक रमेश चंद निवासी चिंतपूर्णी सोमवार सुबह बस स्टैंड ऊना के वेटिंग हाल में बैठा हुआ था। काफी देर तक शरीर में कोई हरकत न होने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...