मनाली टूर ने छीनीं खुशियां! खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 26 साल की मां तनु और 11 महीने के बेटे दक्ष की मौत, सास घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में घूमने गया परिवार हादसे का शिकार हो गया। परिवार खुशी खुशी मनाली घूमने गया था और जरा भी अनहोनी का अंदेशा नहीं था कि यह टूर जिंदगी भर का गम उन्हें देगा। परिवार ने अपनी 25 साल की बहू और 11 माह के बेटे को इस टूर में खो दिया। मामला हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में पेश आया है।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश के रोहतांग पास से नीचे कोकसर के करीब  ग्राम्फू में एक स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई थी, जिसमें शुरुआत में 3 लोग घायल हुए थे। अब इस हादसे में महिला और उसके 11 माह के बेटे की मौत हो गई है जबकि एक घायल है।

जानकारी के अनुसार, कोकसर के पार एक छोटे से झरने के बाद परिवार फोटो खींचवाने के लिए उतरा था हालांकि, इस दौरान सास सविता, 26 साल की तनु और उसका 11 माह का बेटा दक्ष गाड़ी में ही बैठे थे। तनु के पति दीपक, साला अमन बाहर फोटो खींच रहे थे।

इसी दौरान स्कॉर्पियो कार अचानक खुद पीछे की ओर चलने लगी और फिर खाई में जा गिरी और फिर हादसे में पांच लोग घायल हो गए और सभी को मनाली में अस्पातल में भर्ती किया गया था, जहां पर मां और बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार मंगलवार रात ही मनाली घूमने के लिए निकला था।

महिल की पहचान बिहार के वैशाली थाना क्षेत्र के सलेमपुर पंचायत अंतर्गत दुमदुमा गांव की तुन और उनके पुत्र दक्ष कुमार सिंह के रूप में हुई है। कार में कुछ छह लोग सवार थे। इसमें घटना के दौरान तीन लोग उतरे हुए थे।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत बचाव का काम शुपरू किया और फिर तन्नू, 52 वर्षीय सास सविता देवी और बच्चे को सिविल अस्पताल मनाली में भर्ती करवाया था। मृतक महिला तुनु के पति दीपक कुमार सिंह पेशे से इंजीनियर हैं और अपने परिवार के साथ गुरुग्राम के भौंडसी में रहते थे।

फिलहाल, लाहौल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। उधर, गुरुवार को मनाली अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

25 फीट हवा में उड़ी युवती, सामने आई मौत, लेकिन बच गई जान, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में शिमला–हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित...

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...