कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक नीरज भारती को पार्टी से 6 साल के लिए किया निष्काषित

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश की सियासत एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कृषि मंत्री चंद्र कुमार के पुत्र और पूर्व विधायक नीरज भारती को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

भारती पर यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोपों के चलते की गई है। उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा द्वारा आधिकारिक आदेश जारी करते हुए नीरज भारती को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इसके साथ ही, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा नीरज भारती का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है।

बता दें कि शनिवार को  हिमाचल प्रदेश में कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपने बेटे और पूर्व विधायक नीरज भारती की तीखी आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें ‘बेबुनियाद और निराधार’ आरोप लगाने के बजाय पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपनी शिकायतें रखनी चाहिए थीं।

हालांकि, भारती ने पलटवार करते हुए कहा कि उनके पिता की टिप्पणियों से यह स्पष्ट होता है कि उन्हें अपने समर्थकों की तुलना में अपने राजनीतिक करियर की अधिक चिंता है, जबकि उनके समर्थकों ने चुनाव के दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर संघर्ष किया था।

चंद्र कुमार ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारती के आरोपों ने पार्टी और सरकार दोनों की विश्वसनीयता को कमजोर किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जमानाबाद में मिंजर मेले की गूंज, उद्घाटन के साथ हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद...

‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान की गूंज, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

हिमखबर डेस्क युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के...

कुल्लू डीसी-एसपी को राहत, FIR और कार्रवाई के हाईकोर्ट आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

हिमखबर डेस्क कसोल में कथित अवैध रेव पार्टियों और नशीले...