खूनी संघर्ष: 300 ग्राम सोने को लेकर भिड़े 2 परिवार…अब थाने पहुंचा मामला

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर 300 ग्राम सोने के लेन-देन को लेकर दो परिवारों के बीच छिड़ा विवाद अब थाने की चौखट तक पहुंच गया है।

वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस को दी गई पहली शिकायत में मोहल्ला चमेशनी की रहने वाली सरोज सामी ने आरोप लगाया है कि वह 5 जून को अपने देवर सुखदेव सामी के घर (अपर जुलाहकड़ी) गई थीं।

वहां उन्होंने अपने 300 ग्राम सोना वापस लौटाने की बात कही। सरोज सामी का आरोप है कि सोना मांगने की बात सुनते ही वहां मौजूद कशिश सामी भड़क गया। उसने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

वहीं, दूसरी ओर से अपर जुलाहकड़ी की निवासी सोनिया सामी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सोनिया ने सरोज सामी और उनके साथ आए एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 5 जून को सरोज सामी अचानक उनके घर में आईं और उनके ससुर के साथ दुर्व्यवहार व झगड़ा करने लगीं।

जब सोनिया और उनके बेटे ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उन पर भी हमला किया गया और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस अधीक्षक चंबा, विजय कुमार सकलानी के बोल 

पुलिस अधीक्षक (SP) चंबा, विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस दोनों परिवारों के सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...