पुलिस ने किया ड्रग्स के ”फैमिली बिजनैस” का पर्दाफाश”, चिट्टे सहित मां-बेटा, बहू और बेटी गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुंदरनगर पुलिस को रविवार को कांगू क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी है। हालांकि इस कार्रवाई ने समाज के सामने एक बेहद चिंताजनक तस्वीर भी उजागर कर दी है।

पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार की तलाशी लेकर एक ही परिवार के 4 सदस्यों मां, बेटा, पुत्र वधू और बेटी के कब्जे से 6.650 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार थाना सुंदरनगर की पुलिस टीम कांगू में नियमित नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी तो इसी दौरान एक कार को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर कार में सवार चारों व्यक्तियों के संयुक्त कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपियों की पहचान सरला पत्नी राजकरण, गौरव पुत्र राजकरण, ज्योति पत्नी गौरव सभी निवासी क्वार्टर नंबर ई-2/एन-3 सलापड़ कालोनी सुंदरनगर तथा रिशु पत्नी गिरीश शर्मा निवासी मकान नंबर 332, खरड़ पंजाब के रूप में हुई है।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के बोल 

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...