जानकी दास हत्याकांड: पत्नी बोलीं- शूटरों की छाती में गोली मारी जाती तो पति की आत्मा को शांति मिलती

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

चंडीगढ़ के सेक्टर-11 के श्री कुमार केमिस्ट के कैशियर जानकी दास की दिनदहाड़े हत्या के मामले में गुरुवार को नाटकीय घटनाक्रम सामने आया। जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार कर लाए जा रहे दो शूटरों ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की जिसके बाद धनास के जंगलों के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों आरोपियों के पैरों में गोली मारकर उन्हें काबू कर लिया। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के दलगांव पंचायत की नव निर्वाचित प्रधान ईना मच्छरेट ने अपने पति जानकी दास की हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने कहा है कि पंजाब पुलिस बेहतर काम कर रही है, लेकिन जम्मू से पकड़े गए दोनों शूटरों की टांग में गोली मारने के बजाय उनकी छाती पर गोली दागी जाती, तो उनके पति की आत्मा को शांति मिलती।

पति की हत्या के बाद गहरे सदमे में डूबीं ईना देवी ने कहा कि उनके परिवार ने एक ईमानदार और मेहनती व्यक्ति को खोया है। उन्होंने कहा कि ऐसी जघन्य वारदात को अंजाम देने वालों के प्रति किसी तरह की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए और उन्हें कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

ईना ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने तेजी से आरोपियों तक पहुंचकर अच्छा कार्य किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को न्यायालय से कठोर दंड मिलेगा, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related