बड़े भाई ने टांडा अस्पताल तो छोटे ने घर पर ली अंतिम सांस, एक साथ उठी अर्थी

--Advertisement--

Image

हिम खबर, 7 मार्च – हमीरपुर व्यूरो 

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जनपद से दिल को झंझोड़ देने वाली खबर सामने आई है। विकास खंड नादौन की हथोल पंचायत के लाहड़ गांव में माहौल गमगीन है।

एक निर्धन परिवार के दो बेटों की एक साथ अर्थी उठी। भाईयों का निधन सोमवार सुबह 4 बजे एक साथ हुआ। सोमवार को दोपहर बाद भाइयों की चिता एक साथ जली। अंतिम धाम में हर आंख नम थी।

पंचायत प्रधान विनोद कुमार व दिनेश चंदेल ने बताया कि घर का बड़ा बेटा रघुवीर सिंह (49) पुत्र धूमा राम कुछ अरसे से बीमार था। रघुवीर की टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई।

वहीं, दूसरा बेटा मस्तराम (47) घर पर ही था, उसकी भी मौत अचानक सोमवार सुबह ही 4 बजे के आस-पास घर पर हो गई। मस्तराम 35% दिव्यांग था।

दो बेटो की अचानक मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। रघुवीर सिंह की पत्नी भी बीमार है, वो चलने फिरने में असमर्थ हैं।

रघुवीर अपने पीछे एक बेटा, एक बेटी सहित पत्नी छोड़ गया है। वहीं मस्तराम अपने पीछे एक बेटा व पत्नी छोड़ गया है। इसके साथ ही घर पर वृद्ध माता-पिता रह गए हैं।

परिवार की आय का कोई साधन नहीं है। परिवार का पालन पोषण कैसे होगा, ये चिंता परिजनों को सता रही है।

ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार व प्रशासन से इस निर्धन परिवार की सहायता की गुहार लगाई है।

उम्मीद की जा रही है कि स्थानीय विधायक व प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह “सुक्खू” गमगीन परिवार की व्यथा को समझेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...