सलूणी कॉलेज में पहली बार अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता, बनी ऐतिहासिक उपलब्धि

--Advertisement--

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में पहली बार अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इस प्रतियोगिता के आयोजन से कॉलेज के खेल एवं शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा मिली और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

चम्बा – भूषण गुरुंग

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय शतरंज चैम्पियनशिप 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ। यह महाविद्यालय के इतिहास में पहला अवसर है जब इस स्तर की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महाविद्यालय सलूणी में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी मुख्य अतिथि रहीं।

प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया जी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि महाविद्यालय के अस्तित्व के दो दशकों के जश्न के रूप में इस कार्यक्रम का आयोजन करवाना हमारे महाविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है।

हमें पहली बार HPU अंतर महाविद्यालय टूर्नामेंट की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। यह न केवल हमारे महाविद्यालय के लिए बल्कि पूरे सलूणी क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि इस आयोजन से हमारे छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा।

आयोजन सचिव गुरदेव सिंह ने बताया कि यह महाविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है कि इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 30 से अधिक संस्थानों से 200 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। पुरुष वर्ग में 28 टीमें (HPU कैंपस, UIT, HPUDES, HPURC एवं सम्बद्ध महाविद्यालय) महिला वर्ग में 18 टीमें हैं।

मुख्य अतिथि आशा कुमारी ने कहा कि शतरंज बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता एवं रणनीतिक सोच विकसित करने वाला खेल है और ऐसे दूर दराज के क्षेत्र ऐसे आयोजन करवाना अत्यंत सराहनीय है।

इस चैंपियनशिप की समग्र संयोजक डॉ. जयश्री हैं। समारोह के अंत में दिनेश कुमार ने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

ये रहे उपस्तिथ

कार्यक्रम में रेखा ठाकुर, अध्यक्षा जिला परिषद चम्बा, प्रधान ग्राम पंचायत सलूणी मदन शर्मा एवं उप प्रधान, भूतपूर्व समिति अध्यक्ष पवन ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित, विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: स्कूटी को 6-7 मीटर तक घसीटता ले गया टिप्पर, महिला की मौत; पति घायल

हिमाचल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में टिप्पर स्कूटी...

हिमाचल: ठेकेदार ने JE पर किया हमला, उपमंडल कार्यालय में फोड़ा सिर

कांगड़ा के जयसिंहपुर क्षेत्र के हलेड़ स्थित उपमंडल कार्यालय...