हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र खनियारा में एक वर्षीय LLM पाठ्यक्रम शुरू किया गया है, पाठ्यक्रम में 30 गैर-सब्सिडाइज्ड सीटें हैं, जिन पर मेरिट के आधार पर प्रवेश होगा।
हिमखबर डेस्क
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, खनियारा के निदेशक कुलदीप कुमार ने जानकारी दी है कि एचपीयू क्षेत्रीय केन्द्र, मोहली, खनियारा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एक वर्षीय एलएलएम पाठयक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है।
इस पाठयक्रम में 30 गैर-सब्सिडाइज्ड सीटें उपलब्ध हैं, जिन पर प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यार्थी अपना आवेदन पत्र 21 अक्टूबर तक एचपीयू क्षेत्रीय केन्द्र, मोहली, खनियारा में जमा करवा सकते हैं।
आवेदन पत्र का शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1500 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 900 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क निदेशक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केन्द्र, धर्मशाला के नाम से डीमांड ड्राफट या आईपीओ के माध्यम से जमा करवाना होगा।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त विषय में प्रवेश लेने के इच्छुक अभियार्थी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय वेबसाईट https://hpuniv.ac.in तथा क्षेत्रीय केन्द्र की वेबसाईट https://hpuniv.ac.in/

