शिक्षकों की नौकरी का मौका, 5 पदों के लिए 12 अक्टूबर को इंटरव्यू

--Advertisement--

विभिन्न विषयों के शिक्षकों के 5 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 12 अक्टूबर को इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

हिमखबर डेस्क

जिला रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में डॉ. मनदीप नीट एकेडमी, सरवरी होटल के पास कुल्लू द्वारा विभिन्न विषयों के शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए मांग अधिसूचित की गई है। भर्ती के तहत बायोलॉजी, केमिस्ट्री, जूलॉजी, फिजिक्स और मैथमेटिक्स विषयों के एक-एक पद सहित कुल पांच पद भरे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए संबंधित विषय में एम.एससी. शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों की आयु 25 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा नौकरी का कार्यस्थल कुल्लू रहेगा।

योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी मूल दस्तावेजों, जिनमें हिमाचली प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र और शैक्षणिक प्रमाण पत्र शामिल हैं, के साथ 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आयोजित कैंपस इंटरव्यू में सीधे भाग ले सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का पंजीकरण नहीं है, वे ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण करवाकर भी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू के दूरभाष नंबर 01902-222522 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर दर्दनाक बाइक हादसा, एक युवक की मौत; दो घायल

जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर बाइक हादसे में एक युवक की...

पहाड़ का अनोखा स्वाद ‘पचोले’, हिमाचल की सदियों पुरानी खानपान परंपरा की पहचान

हिमाचल के पारंपरिक खानपान में ‘पचोले’ की अपनी खास...

हिमाचल में पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन होगी ब्रॉडगेज? सर्वे पूरा, मंजूरी के लिए भेजी DPR

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन को ब्रॉडगेज में बदलने की दिशा में...