ज्वाली में 4 दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के ज्वाली में चार दिन से लापता एक युवक का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई, घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

ज्वाली – शिवू ठाकुर

पुलिस थाना रैहन के अंतर्गत छत्र पंचायत में चार दिन से लापता 30 वर्षीय युवक वरिंद्र कुमार का शव जंगल में स्थित एक कुएं से बरामद हुआ है। युवक के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना रैहन में दर्ज करवाई थी और वे लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

परिजनों को घर से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में स्थित कुएं में युवक का शव मिला, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रैहन सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकाला।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में शव पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। घटना की सूचना मिलने पर नूरपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मचंद वर्मा भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से भौतिक साक्ष्य जुटाने के लिए डीएफयू नूरपुर की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्रित किए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मचंद वर्मा के बोल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मचंद वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सलूणी कॉलेज में पहली बार अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता, बनी ऐतिहासिक उपलब्धि

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में पहली बार अंतर महाविद्यालय शतरंज...

जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर दर्दनाक बाइक हादसा, एक युवक की मौत; दो घायल

जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर बाइक हादसे में एक युवक की...

पहाड़ का अनोखा स्वाद ‘पचोले’, हिमाचल की सदियों पुरानी खानपान परंपरा की पहचान

हिमाचल के पारंपरिक खानपान में ‘पचोले’ की अपनी खास...