कंप्यूटर कोर्स कर रहे 21 साल के युवक ने निजी होस्टल में लगाया फंदा

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर – डॉली चौहान 

मंडी जिला के पुलिस थाना धनोटू के अंतर्गत एक 21 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना धनोटू के अंतर्गत धनोटू-बग्गी मार्ग पर स्थित एक निजी होस्टल में 21 साल का युवक टेकचंद पुत्र शेष राम निवासी गांव भुनाग डाकघर कथौग तहसील पधर जिला मंडी ने सोमवार सुबह अपने कमरे में फंदा लगा लिया।

जैसे ही अन्य युवकों ने उसे देखा तो उन्होंने तुरंत होस्टल स्टाफ की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक युवक कंप्यूटर का कोर्स करता था। सूचना मिलते ही पुलिस थाना धनोटू की टीम जांच में जुट गई है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर जान देने के मामले में जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...