माता बगलामुखी के दर्शन कर लौट रहे युवक-युवती की स्कूटी ट्रक से टकराई, दोनों गंभीर घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

देहरा उपमंडल के तहत नैहरन पुखर के पास वीरवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर हुए सड़क हादसे में पंजाब के कपूरथला निवासी युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों माता बगलामुखी मंदिर के दर्शन कर स्कूटी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बढहूं के समीप उनकी स्कूटी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में स्कूटी चला रहे युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि पीछे बैठी युवती की टांग में फ्रैक्चर हुआ है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया गया। वहीं युवती का उपचार सिविल अस्पताल देहरा में जारी है।

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ट्रक चालक से भी पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के इस जिले में उगता है खास आलू, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे!

हिमाचल प्रदेश में आलू की खेती कई क्षेत्रों में...