गाड़ी लॉक करना भूला शख्स, सीट पर कुंडली मार कर बैठा जहरीला सांप

--Advertisement--

ऊना, 3 अक्तूबर – अमित शर्मा 

अगर आपके पास भी गाड़ी है तो गाड़ी से उतरते वक्त गाड़ी को अच्छी तरह से लॉक करना न भूलें, कोई भी खतरनाक जीव जंतु आपकी गाड़ी में प्रवेश कर सकता है।

ऐसा ही एक वाकया मंगलवार दोपहर पंचायत घर बंगाणा के साथ पेश आया। व्यक्ति की कार में जहरीला सांप घुस गया।

मुच्छाली पंचायत के तेहि गांव का विशाल कुमार अपनी कार से पंचायत घर किसी कार्य के लिए आया था। कार्य संपन्न होने के बाद जब उसने कार का पिछला दरवाजा दस्तावेजों को रखने के लिए खोला तो कार की सीट पर सांप को देखकर हैरान हो गया।

कार की पिछली सीट पर रसल वाइपर प्रजाति का जहरीला सांप बैठा था। विशाल द्वारा आसपास के लोगों को बुलाया गया, जिससे गाड़ी के आसपास भीड़ एकत्रित हो गई।

टैक्सी स्टैंड समीप होने की वजह से एकत्रित चालकों ने पूरी गाड़ी को खोल दिया, लेकिन सांप का कोई पता नहीं नहीं चल सका।

बताया जाता है कि रसल वाइप प्रजाति का सांप अपने आकार को छोटा कर लेता है व छोटी सी जगह पर भी छिप जाता है।

विशाल के अतिरिक्त गाड़ी में सांप को अन्य लोगों ने भी देखा, लेकिन पिछली सीट से सांप कहां गायब हो गया, इसका कोई पता नहीं चला, जबकि सारी गाड़ी को खोल दिया गया।

क्षेत्र में इस बात को लेकर चर्चा हो रही है। 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय टैक्सी चालकों ने सांप को गाड़ी से बाहर निकाला।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...