कांगड़ा में तिरंगा यात्रा में युवाओं ने बढ़ चढ़कर लिया भाग

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर देश के विभिन्न भागों में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में इस बार भारी संख्या में युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। इसी कड़ी में आज कांगड़ा के बाईपास से लेकर तहसील चौक कांगड़ा, मेन बाजार कांगड़ा, कॉलेज रोड कांगड़ा, बस स्टैंड कांगड़ा, मटौर से गगल होते हुए और उसके बाद सहोड़ा, अब्दुल्लापुर जमानाबाद से डूंगा बाजार से वापिस तहसील चौक पहुंच कर रैली संपन्न हुई।

इस तिरंगा यात्रा में युवाओं ने अपने दोपहिया वाहनों पर सवार होकर बढ़ चढ़कर भाग लिया। युवा हाथ में तिरंगा लेकर वे अपने दोपहिया वाहनों में तिरंगा लगाकर इस यात्रा में शामिल हुए। जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ की अध्यक्षता में यह रैली आज यहां पर आयोजित की गई उनके साथ कुलभाष चौधरी, सतपाल सोनी, राजे स्याल, राजेश परयाल, महिला मोर्चा अध्यक्षया रेखा चौधरी समेत कई बीजेपी के सदस्य शामिल रहे।

रमेश बरार ने कहा कि इस तरह की रैली से युवाओं में देश प्रेम व उत्साह जागृत होता है। युवाओं ने भारी संख्या में इस रैली में शामिल होकर देश प्रेम की भावना जाहिर की है जिसके लिए सभी युवाओं का उन्होंने इस रैली में पहुंचकर सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर देशभर में देशभक्ति के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महिला मोर्चा अध्यक्षया रेखा चौधरी ने कहा कि देश में हर एक नागरिक को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर गर्व करते हुए अपने घरों की छत पर झंडा जरूर लगाना चाहिए। ताकि आने वाली युवा पीढ़ी व बच्चों में देशभक्ति की भावना निरंतर बनी रहे।

कुल भाई चौधरी ने कहा कि इस अवसर पर देशभर में युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। इस तरह के मौकों पर युवाओं को देश के इतिहास को जानने में बेहतरीन मौका मिलता है।

सतपाल सोनी ने इस अवसर पर कहा कि देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का यह प्रयास बहुत ही बेहतरीन रहा है। देश के हर कोने से युवाओं में देशभक्ति की भावनाएं जागृत हो रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...