उपमंडल कांगड़ा में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान हुए चिन्हित

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

एसडीएम कांगड़ा आईएएस अधिकारी नवीन तंवर ने कांगड़ा उपमंडल के लोगों को आने वाले त्योहार दीपावली की शुभकामनाएं दी है.

साथ ही उन्होंने बताया कि दीवाली के दौरान कांगड़ा उपमंडल में प्रशासन द्वारा पटाखों की बिक्री के लिए स्थान क्रमशः नगर परिषद मैदान कांगड़ा, हर हर महादेव मैदान नजदीक ग्राम पंचायत भवन गगल, बाबा जाटी दास गुरुद्वारा साहिब मेला मैदान मटौर, काहलियां मैदान नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंज व मैदान नजदीक पटवार भवन हारचकिया चिन्हित किए गए हैं।

नगर परिषद मैदान कांगड़ा, हर हर महादेव मैदान नजदीक ग्राम पंचायत भवन गगल, बाबा जाटी दास गुरुद्वारा साहिब मेला मैदान मटौर, में पटाखों की बिक्री के लिए अनुमति हेतु आवेदन 20/10/2022 तक किसी भी कार्य दिवस पर उपमंडल अधिकारी कांगड़ा के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी प्रकार के आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

एसडीएम कांगड़ा ने बताया कि केवल ग्रीन पटाखे बेचने की अनुमति होगी जिससे पर्यावरण को पटाखों से होने वाले प्रदूषण से बचाया जा सके। चिन्हित स्थानों पर पटाखों को बेचने की अनुमति सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक होगी।

साथ ही उन्होंने बताया कि दिवाली वाले दिन पटाखों को चलाने के लिए रात 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक का समय रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...