आचार संहिता लागू होते ही एक्शन में एक्साइज विभाग, 807 लीटर अवैध शराब बरामद

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने शराब का अवैध कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हिमाचल प्रदेश में चुनाव के मद्देनजर विभाग द्वारा 65 टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों द्वारा प्रदेश के विभिन्न भागों में शराब का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

विभाग द्वारा पिछले दो दिनों में लगभग 807 लीटर अवैध शराब को कब्जे में लिया है। शराब की कुल 325 बोतले बरामद की है। इसके अतिरिक्त विभाग ने पुलिस जिला नूरपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में दबिश देकर 550 लीटर लाहन को भी कब्जे में लिया और इसे नियमानुसार नष्ट किया गया।

वहीं दोषी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की है। उधर, मंडी जिला में भी 10 लीटर लाहन को कब्जे में लिया है। इसपर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

विभाग के आयुक्त यूनुस ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मध्यनजर  प्रदेश में स्थित सभी शराब की दुकानों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। प्रदेश में स्थित सभी बॉटलिंग प्लांट्स, वाइनरी, ब्रुरी एवं थोक विक्रेता के गोदामों पर विभाग के अधिकारी कड़ी नजर रख रहे हैं। यदि किसी भी लाइसेंसी की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विभाग के एनफोर्समेंट जोन के प्रभारियों को आबकारी, वस्तु एवं सेवा कर (GST),अधिनियमो के अंतर्गत दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विभाग ने आम जनमानस के लिए टोल फ़्री नंबर(1800-180-8062), ईमेल-vselection2022@mailhptax, व्हाट्सएप नंबर-+91 9418611339 जारी कर दिए हैं। जिस पर मदिरा से सम्बंधित शिकायत आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...