अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौत, 3 घायल

--Advertisement--

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौत, 3 घायल

शिमला – नितिश पठानियां                                                            

हिमाचल की राजधानी शिमला में रामपुर से सटे ननखड़ी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि, चालक सहित तीन अन्य घायल हुए हैं। घायलों का रामपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

पुलिस से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार हादसा ननखड़ी में गड़ासू के पास हुआ, जहां ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। ये सभी लोग कार में सवार होकर शोली से खनोग की तरफ जा रहे थे। जैसे ही कार गड़ासू के पास पहुंची तो चालक वाहन से संतुलन खो बैठा।

हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान ननखड़ी के नोटी गांव निवासी भजन लाल (32) और दनावली निवासी देव राज (41) के रूप में हुई है। घायलों में कार चालक प्रदीप (33), कपिल देव (35) और लोकेश कुमार (27) शामिल हैं। ये लोग नोटी गांव के निवासी हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

रामपुर के डीएसपी नरेश शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...