उफनती टोंस नदी में फंसा व्यक्ति 9 घंटे बाद रेस्क्यू

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

नागरिक उपमंडल शिलाई में बेला-बशवा के समीप हिमाचल और उत्तराखंड की अंतर्राज्यीय सीमा पर सियासु में एक व्यक्ति अचानक से टोंस नदी का जलस्तर बढ़ने से फंस गया। क़रीब 9 घंटों के बाद प्रशासन द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भटनोल गांव के रहने वाले ध्यान सिंह सुबह करीब 10 बजे लकड़ियां लेने के लिए टोंस नदी के उस पार चला गया था। लकड़ियां इकट्ठा करने के काम में मशगूल व्यक्ति ने थोड़ी देर बाद जब देखा तो टोंस नदी का पानी अचानक उफान मारने लगा और वो अपनी जान बचाने के लिए नदी के साथ बनी एक गुफा में चला गया।

इसी दौरान देखते ही देखते टोंस नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता चला गया और व्यक्ति की जान पर आफत बन आई।आसपास के लोगों को टोंस नदी में फंसे हुए व्यक्ति ने मदद के लिए पुकारा। मगर नदी के शोरगुल के बीच कोई भी उसकी आवाज़ नहीं सुन पाया।

उसके बाद व्यक्ति ने अपने घर वालों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद प्रशासन द्वारा पांवटा साहिब से गोताखोरों की टीम को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। क़रीब 9 घंटे के बाद टोंस नदी में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

उधर, शिलाई के एसडीएम सुरेश कुमार सिंघा ने बताया कि पांवटा साहिब से गोताखोरों की टीम को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। इसके बाद वीरवार देर शाम करीब 6 बजे टोंस नदी में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

उन्होंने बरसात के मौसम में सभी को नदी नालों से दूर रहने की हिदायत दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...

शादी से इंकार करने पर युवक ने मंगेतर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

चम्बा - भूषण गुरूंग  जनपद के सलूणी क्षेत्र में एक...

एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

फतेहपुर - अनिल शर्मा  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।...