महिला को मौत के घाट उतारने के बाद भी घर के बाहर घात लगाए बैठा रहा तेंदुआ, दो शावक भी थे

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क 

आदमखोर तेंदुआ महिला की जान लेने के बाद एक बार उसी घर में दोबारा हमले की फिराक में आ पहुंचा, जिसको देखकर महिला की मौत उपरांत उसके घर अफसोस करने आए लोगों में दहशत का माहौल हो गया।

मंगलवार रात को बग्गा में तेंदुए ने घर के बरामदे में सोई महिला पर हमला करके मौत के घाट उतार दिया था तथा बुधवार को महिला का अंतिम संस्कार हुआ। रात को स्थानीय लोग उक्त पीडि़त के घर पर अफसोस करने पहुंचे।

रात को करीबन 11 बजे अफसोस करने आई महिलाएं टॉयलेट करने बाहर गईं तो तेंदुआ हमले को घात लगाए बैठा था। शुक्र रहा कि महिलाओं की नजर तेंदुए पर पड़ गई अन्यथा आदमखोर तेंदुआ उन महिलाओं को भी अपना शिकार बना लेता।

महिलाओं ने शोर मचाया तथा शोर को सुनकर अन्य लोग वहां पर आ गए, जिस पर आदमखोर तेंदुआ भाग निकला। पीडि़त परिवार तो काफी डरा हुआ है तथा बाहर नहीं निकल रहा है।

बुधवार रात को भी इसके बारे में कोटला चौकी प्रभारी संजय शर्मा को सूचित किया गया। चौकी प्रभारी संजय शर्मा ने जनता से आग्रह किया है कि वे रात को अकेले घर से न निकलें।

बच्चों को अकेले न भेजें तथा घरों में सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि वन्य प्राणी विभाग को सूचना दे दी गई है तथा जल्द ही आदमखोर तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...