कांगड़ा: कछियारी में दर्दनाक हादस: सेना की गाड़ी ने स्कूटी को मारी टक्कर, पीछे बैठे शख्स की मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

कांगड़ा जिला में मटौर के पास कछियारी में सोमवार सुबह राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154 पर एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हुआ यूं कि करणवीर पुत्र गुरबचन सिंह निवासी समलोटी अपनी स्कूटी पर पेट्रोल डलवाने के लिए कछियार में पेट्रोल पंप पर आया था।

स्कूटी पर पीछे बैठे राकेश भाटिया पुत्र विनय कुमार गांव समलोटी को पीछे से सेना की गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। स्कूटी चालक करणवीर का कहना है कि उन्होंने हेलमेट लगाया था, उसकी वजह से वह बच गए, जबकि पीछे बैठे राकेश भाटिया ने भी हेलमेट लगाया होता, तो हो सकता था कि वह भी बच जाते।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की इन स्कूटी सवार की टक्कर आर्मी की किसी गाड़ी से हुई है। करणवीर का भी कहना यही है कि आर्मी की गाड़ी पीछे से आई और उसने हमें टक्कर मार दी।

पुलिस मौके पर पहुंच गई है और वह इस केस की पूरी छानबीन कर रही है। पुलिस ने राकेश भाटिया के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12...