चम्बा में बादल फटने से 6 बाइकें व 2 कारें नाले में बहीं, 15 साल के किशोर की मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा जिला में आसमानी बारिश ने खूब कहर ढहाया है। तेज बारिश के चलते जहां एक 15 वर्षीय बच्चें की मौत हो गई, वहीं दस गाडिय़ां भी पानी के तेज बहाव में बह गईं। इसके अलावा एक पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। बारिश इतनी थी कि लोगों के घरों में भी पानी घुस गया।

जानकारी के अनुसार चंबा के सलूणी में डांड मुहाल के भड़ोग गांव में तेज बारिश से एक मकान की दीवार ढह गई, जिसके एक 15 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बारिश इतनी थी कि डांड बाजार में दो कारें, दो पिकअप और छह बाइक्स पानी में बह गईं। साथ ही लोगों के घरों मेें भी पानी घुस गया।

जिला चम्बा के सलूणी उपमंडल के सवानी धार, गुलेल व कंधवारा में बादल फटने से  2 कारें, 2 पिकअप व 6 बाइकें नाले में जलस्तर बढऩे से पानी में बह गई हैं। वहीं भड़ोगा में व्यास देव का मकान भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया और मकान में सोए 15 वर्षीय युवक की दबने से मौत हुई है। चकोली-भड़ेला मार्ग पर शलेई में लोक निर्माण विभाग का पुल बहने से मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है।

सेरी में बदल फटने से पवन कुमार पुत्र शेर सिंह की दुकान क्षतिग्रस्त होने से अनुमानित 5 लाख का नुक्सान हुआ है। इसके अलावा चकोली में नाले में जलस्तर बढऩे से दो घराट बह गए और मकान को भी नुक्सान हैं। प्रशासन की ओर से तहसीलदार सलूणी पवन कुमार ने सभी ग्रामीण राजस्व अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि अपने अपने क्षेत्रों हुए नुक्सान रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने माउंट एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित, दिया 1 लाख का नकद पुरस्कार

हिमखबर डेस्क करसोग निवासी रुचि ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...

हिमाचल में 11 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

छह से लेकर नौ जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, 11...

धर्मशाला के डॉ. अभिनव ने कैमरे में कैद कीं 600 दुर्लभ पक्षी प्रजातियां

हिमखबर डेस्क धर्मशाला जोनल अस्पताल में तैनात त्वचा रोग विशेषज्ञ...