लदरौर में पिकअप ने ठोंक दी पांच गाडिय़ां, हादसे के बाद चकनाचूर हुईं कारें

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

ऊना-नेरचौक सुपर हाईवे पर लदरौर के पास सोमवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। भोटा की ओर से मंडी की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने पहले सामने से आ रही कार को रॉन्ग साइड से टक्कर मार दी, उसके उपरांत सडक़ किनारे पार्क करीब चार गाडिय़ों से भी टकरा गई।

हादसे में कार सवार लोगों को जरूर मामूली चोटें आई हैं। हालांकि गाडिय़ों को काफी नुकसान पहुंचा है। मिली जानकारी के अनुसार बताया सोमवार सुबह 10 बजे के करीब संतोषी माता मंदिर लदरौर के नजदीक एक पिकअप गाड़ी भोटा की तरफ से तेज रफ्तार में आई और सामने से आ रही कार को गलत साइज से टक्कर मार दी।

ऐसे में कार में सवार परिवार के सदस्य हादसे में बाल-बाल बच गए। वे दवाई लेने के लिए भोटा की तरफ जा रहे थे। यही नहीं, पिकअप कार को टक्कर मारने के बात सडक़ किनारे खड़ी चार अन्य गाडिय़ों से भी टकरा गई। ऐसे में हादसे में वाहनों को जरूर काफी नुकसान पहुंचा है।

बताया जा रहा है कि उस दौरान कोई व्यकित सडक़ पर पैदल नहीं चल रहा था। नहीं तो वे भी हादसे का शिकार हो सकता था। पिकअप में चालक व उसका मालिक बैठा हुआ था। हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। सूचना मिलते ही भोरंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और मामले में जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...