कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बोहली पंचायत के जोहड़ पटियाला गांव में एक व्यक्ति की कथित तौर पर उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को घर से करीब 500 मीटर दूर झाडिय़ों में फेंककर फरार हो गए।

सुबह शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार शनिवार रात मृतक के घर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि महिला और उसके कथित प्रेमी ने मिलकर व्यक्ति पर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को घर से करीब 500 मीटर दूर झाडिय़ों में फेंक दिया, ताकि घटना को छिपाया जा सके।

रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने झाडिय़ों में शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमयू अस्पताल भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि दंपती नेपाली मूल के हैं और दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद और अनबन चल रही थी।

एसपी सोलन टीएसडी वर्मा के बोल

एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है और घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलुंड़ा पेयजल योजना का किया लोकार्पण

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलुंड़ा पेयजल योजना...