हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, दुबई-मॉरीशस में निकली 225 नौकरियां

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। आईएसएफ कंपनी संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) और मॉरीशस में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंपस साक्षात्कार आयोजित करने जा रही है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 225 पदों पर योग्य पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

सीनियर रिक्रूटमेंट अधिकारी मोनिका शर्मा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत दुबई में 100 सिक्योरिटी गार्ड, 50 टैक्सी ड्राइवर और 50 बाइक राइडर (फूड डिलीवरी) के पद भरे जाएंगे। वहीं, मॉरीशस में 25 सर्वेयर की भर्ती की जाएगी।

  • भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 जुलाई को द मयूर होटल, माल रोड सोलन,
  • 12 जुलाई को इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड, मोतिया प्लाजा, बद्दी,
  • 13 जुलाई को इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड ट्रेनिंग सेंटर, बामटा चौक, बिलासपुर
  • तथा 14 जुलाई को ग्रीन वैली होटल, चमुखा, सुंदरनगर में आयोजित किए जाएंगे। सभी स्थानों पर साक्षात्कार का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 3:00 बजे तक रहेगा।

आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या उससे अधिक निर्धारित की गई है। आयु सीमा 23 से 45 वर्ष रखी गई है। सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए 5 फीट 8 इंच लंबाई, 60 किलोग्राम वजन तथा शरीर पर कोई भी दिखाई देने वाला टैटू नहीं होना चाहिए।

उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय आधार कार्ड की प्रति, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस (जहां आवश्यक हो), अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो), पासपोर्ट की मूल प्रति व छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे। दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद ही अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को ₹45,000 से ₹1,50,000 प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा मेडिकल सुविधा, आवास, परिवहन और बीमा जैसी सुविधाएं भी कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी। सफल अभ्यर्थियों को चयन के बाद मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 9418217918 और 8221862918 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...