डाडासीबा अस्पताल में नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड व टेस्ट, मरीजों को निजी लैब का करना पड़ रहा रूख

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

सिविल अस्पताल डाडासीबा में पिछले दो दिनों से लोगों के लैब में टेस्ट नहीं हो रहे। सिविल अस्‍पताल में 250 के करीब प्रतिदिन ओपीडी है। दूर-दूर के क्षेत्रों से लोग डाडासीबा में अपना इलाज कराने आते हैं और लोगों को टेस्ट करवाने के लिए महंगे दामों पर बाजार लैब में टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं।

सरकार भले ही सार्वजनिक मंचों से प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दावे करती है। लेकिन धरातल पर शून्य हैं। सिविल अस्‍पताल में 20 पंचायतों के करीब 50 हजार लोगों के स्वास्थ्य की देखरेख करने वाला सिविल अस्पताल डाडासीबा ही है।

आज सिविल अस्पताल डाडासीबा आए ग्रामीणों ने बताया कि हम सुबह से ही लैब के बाहर खड़े होकर इंतजार कर रहे थे,लेकिन हमारे टेस्ट अस्‍पताल में नहीं हो पाए। जिसके चलते हमें बाजार में निजी लैब में पैसे देकर टेस्ट करवाने पड़े।

वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है पिछले आठ महीनों से लगातार रेडियोलाजिस्ट न होने से लोगों को सुविधा नहीं मिल पा रही हैं। आठ महीने पहले दूर-दूर के गांवों के लोग हर बुधवार को पर्ची की डेट लेकर यहां अस्‍पताल आते थे और घंटों इंतजार करके वापस चले जाते थे।

स्थानीय लोगों ने सरकार से अनुरोध किया है की सरकार ने अल्ट्रासाउंड तो दे दिया लेकिन रेडियोलॉजिस्ट का पद न भरने से यह लाखों रुपये की अल्ट्रासाउंड मशीन सफेद हाथी बन कर रह गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द रेडियोलजिस्ट का पद भरा जाए जिससे लोगों को सुविधा मिल सके।

क्या कहते हैं अधिकारी

बीएमओ का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे डाक्टर पंकज कौंडल ने बताया कि एसएलटी की ट्रांसफर हो गई है और एनआरएचएम बीमारी की वजह से लीव पर है। शीघ्र ही डेपुटेशन द्वारा ड्यूटी लगाई जाएगी व जो रेडियोलॉजिस्ट यहां आते थे, वह बिलासपुर चले गए हैं। उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई हैं। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...