हिमाचल के अस्पतालों में बिना मास्क प्रवेश प्रतिबंधित, अब इन जगह भी मास्क अनिवार्य करने की तैयारी

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों में अब बिना मास्क प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस आदेश का अब सख्ती से पालन होगा। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य अस्पतालों में इसका असर दिखने लगा है।

28 जुलाई को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हर जगह मास्क पहनना अनिवार्य किया जा सकता है। बसों में व बाजार सहित अन्‍य सार्वजनिक जगह पर मास्‍क पहनना अनिवार्य करने का प्रस्‍ताव स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से सरकार को भेजने की तैयारी है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में 4200 के करीब एक्टिव केस हो गए हैं। रोजाना छह से सात सौ से ज्‍यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में सरकार को सख्‍त कदम उठाने की जरूरत है।

मास्‍क पहनना जरूरी

प्रधान सचिव, स्वास्‍थय सुभाशीष पांडा का कहना है सरकार ने ऐसा कभी नहीं कहा, मास्क मत पहनो। कोरोना संक्रमण से बचाव रखने के लिए मास्क पहनना जरूरी है। मंत्रिमंडल की बैठक में मास्क की अनिवार्यता को बसों और सार्वजनिक स्थानों पर करने का प्रस्ताव रखा जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...