हर घर में नल तो है, पर जल नहीं: गुस्साई महिलाओं ने गले से पकड़ा मौके पर गया जेई, की हाथापाई

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

उपमंडल नूरपुर के तहत पंचायत पुंदर में पेयजल की नियमित सप्लाई न होने के चलते गुस्साई महिलाओं द्वारा जल शक्ति विभाग में कार्यरत एसडीओ व जेई के साथ अभद्र व्यवहार व हाथापाई करने का मामला प्रकाश में आया है।

पंचायत पुंदर के गांव मलकोट के ग्रामीणों का रोष है कि जल शक्ति विभाग नूरपुर द्वारा पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हर घर में नल तो है, लेकिन जल नहीं है।

गांववासियों ने कहा कि विभाग को इस समस्या बारे कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन विभाग अपनी कुंभकर्णी नींद से नहीं जागा। आखिरकार गांववासियों ने चक्का जाम कर दिया।

वायरल पोस्ट: ,,,पानी के लिए हाहाकार,महिलाओं ने जेई के फाडे कपड़े।

सोमवार को विभागीय सहायक अभियंता व जेई मौका पर गए तो जनता ने उनको खूब खरी-खरी सुनाई। गुस्साई महिलाओं ने जेई को गले से पकड़ लिया तथा अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया।

जनता ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जल शक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर से मांग की है कि विभाग द्वारा पर्याप्त पानी की सप्लाई दी जाए।

क्या कहते है अधिकारी

इस बारे में जल शक्ति विभाग नूरपुर के सहायक अभियंता देवेंद्र राणा ने कहा कि मलकोट के गांव में मोटर में तकनीकी खराबी आने के कारण कम पानी सप्लाई मिली तथा मैं स्वयं जेई को लेकर मौका पर पहुंचा तो मलकोट के लोगों ने बदतमीजी की। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या का हल कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...