देवदार के 114 पेड़ों पर चली वन माफिया की कुल्हाड़ी, आरोपियों का कोई सुराग नहीं

--Advertisement--

Image

संगड़ाह – नरेश कुमार राधे

वन विभाग संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले थयानबाग के जंगल से विगत पांच दिन पहले 114 देवदार के पेड़ काटे गए। अभी भी माफिया अथवा लोगों का पांच दिन बाद भी पुलिस तथा वन विभाग के संबंधित अधिकारी पता नहीं लगा पाए है।

मंगलवार को भी टीम छानबीन में जुटी रही। 114 पेड़ों की लकड़ी बरामद करने के लिए गठित सयुंक्त टीम की छापेमारी के दौरान संबंधित अधिकारियों के अनुसार अब तक बरामद हुए 300 के करीब नग अथवा एक भी पेड़ काटने वाले के पास से नही मिला और थ्यानबाग, भवाई व हरिपुरधार के आसपास उक्त नग खेतों या जंगल मे फेंके मिले।

अधिकारियों का मानना है कि, तलाशी अभियान शुरू होने के बाद से लोग अपने घरों में रखे गए अथवा नग को बाहर फैंक रहे हैं।पुलिस लकड़ी बरामद होने वाली जमीन अथवा खेतों के मालिक का पटवारियों से पता लगाकर इस बारे कार्यवाही करने की बात कह रही है।

विभाग द्वारा इस मामले में भवाई बीट वन रक्षक व कार्यवाहक निलंबित किया जा चुका है, मगर बड़ी मछलियों अथवा वन माफिया तक कानून के हाथ नही पंहुचे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी वन रक्षक को भी इस मामले मे अग्रिम जमानत मिल चुकी है।

डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने कहा कि मामले की तहकीकात जारी है और जिस जगह में लकड़ी बरामद हुई, उस जमीन के मालिकों का पता लगाने के प्रयास जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...