सीएंडवी अध्यापकों को आ रही समस्याओं व मांगो को लेकर हुआ मंथन

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

सी एंड वी अध्यापक संघ जिला कांगड़ा की बैठक ज्वाली में जिला प्रधान गुरदयाल सिंह कौंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि श्री प्रीतम भारती, श्री ध्यान सिंह पठानिया, एच एस मस्ताना मौजूद रहे। बैठक में सी एंड वी अध्यापकों को आ रही समस्याओं व मांगो को लेकर विचार विमर्श किया गया ।

जिला कार्यकारिणी ने सीएंड वी अध्यापक की समस्या को दूर करने के लिए उनकी मांगों को जिला उपनिदेशक व प्रदेश कार्यकारिणी के समक्ष रखने के लिए प्रस्ताव पारित किया । इस बैठक में निर्णय लिया गया कि यह मांगे जिला उपनिदेशक के साथ बैठक करके उनके समक्ष रखकर हल करवाया जाएगा ।

उन्होंने कहा कि जो मांगे प्रदेश स्तर की होंगी उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी के समक्ष रखा जाएगा ।और चुनावों से पहले हल करवाने का प्रयास करवाने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी को को कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की सर्वप्रथम मांग ओपीएस को बहाल करना डीएम और पैट पद की भर्ती जल्दी से जल्दी की जाए। टीजीटी पदनाम एलटी और ओटी के साथ-साथ सभी अध्यापकों को दी जाए ।

प्रदेश के सभी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में डीपी के पद सृजित किए जाएं और शरीरिक शिक्षकों के पदोन्नति समय पर हो, सी एंड वी अध्यापकों को चिकित्सा भत्ते की जगह कैशलेस चिकित्सा भत्ता दिया जाए । सीएंडवी अध्यापकों को सेवानिवृत्ति की उम्र 58 वर्ष से बढ़कर 60 वर्ष की जाए ।

इस बैठक में जिला महासचिव सरिता शर्मा, जिला उपप्रधान नरदेव पठानिया, पालमपुर के प्रधान सूर्यकुमार ,पंचरुखी के सुरेश कुमार, रैत से भुवनेश्वर, बैजनाथ से निखिल पुष्प ,जवाली से मूलख राज ,फतेहपुर से पंकज गुलेरिया मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...