12वीं में फेल हुए छात्र ने की आत्महत्या, असफल रहने के कारण मानसिक तनाव में था स्टूडेंट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल की राजधानी शिमला के अन्नाडेल स्थित ठाकुर बाग में 12वीं कक्षा में फेल होने के बाद एक छात्र ने खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान निखिलेष के रूप में हुई है, जो परीक्षा परिणाम में असफल रहने के कारण मानसिक तनाव में था।

बता दें कि सोमवार को हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया और शाम को निखिलेष ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से निखिल शर्मा नामक युवक ने अपने दोस्त द्वारा फांसी लगाने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम टीम ठाकुर बाग अन्नाडेल स्थित प्रेमलाल शर्मा के फ्लैट पर पहुंची।

वहां निखिलेष पंखे से फंदा लगाकर मृत अवस्था में पाया। प्रारंभिक जांच में मृतक के पिता प्रेमलाल शर्मा ने बताया कि निखिलेष जमा दो के परीक्षा परिणाम में असफल होने के कारण काफी तनाव में था।

मृतक के शव का बारीकी से निरीक्षण करने पर शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। उप पुलिस अधीक्षक ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की, साथ ही गवाहों के बयान भी दर्ज किए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...