कोटला में रिश्तों पर हमला: बेटे ने मां और बहन को किया लहूलुहान

--Advertisement--

कोटला – स्वयंम 

पुलिस जिला नूरपुर के तहत कोटला थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी विधवा मां और बीच-बचाव करने आई बड़ी बहन पर जानलेवा हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।

दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल नूरपुर में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल मां को एक सप्ताह के उपचार के बाद छुट्टी मिली है।

घटना करीब एक सप्ताह पहले की है, जब आरोपी ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी मां पर हमला कर दिया। मां के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जब बड़ी बहन उन्हें बचाने आई तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की।

पीड़ितों के अनुसार आरोपी केंद्र सरकार के एक विभाग में कार्यरत है और उसका व्यवहार अक्सर हिंसक रहता है। इससे पहले भी वह दो बार अपनी मां के साथ मारपीट कर चुका है।

डरे-सहमे परिवार ने अब कोटला थाना में लिखित शिकायत देकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। मामला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्म चंद वर्मा के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने कोटला पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा के बोल 

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल चिकित्सकों की अंतिम मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके प्राप्त होते ही आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...