एचआरटीसी की बस में 130 ग्राम चिट्टा बरामद, 13 साल का नाबालिग हिरासत में; कांगड़ा पुलिस ने की कार्रवाई

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला कांगड़ा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गगल थाना क्षेत्र के तहत बनोई पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान अमृतसर से बैजनाथ जा रही एचआरटीसी बस से 130.48 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने एक 13 वर्षीय नाबालिग को पकड़ा है।

गगल थाना प्रभारी उधम सिंह राजपूत ने बताया कि सीआईए कांगड़ा की टीम एएसआई मनजीत सिंह के नेतृत्व में बुधवार रात करीब 9 बजे वाहनों की नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शाहपुर की ओर से आ रही एचआरटीसी बस को रोककर तलाशी ली गई।

बस में एक नाबालिग बच्चा अकेला बैठा मिला। पूछताछ में उसकी उम्र 13 वर्ष पाई गई। बच्चे के पास मौजूद भूरा पिट्ठू बैग जब पुलिस ने जांच के लिए खुलवाया, तो उसमें से 130.48 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में नाबालिग ने खुलासा किया कि यह नशीला पदार्थ उसे अमृतसर में उसके एक रिश्तेदार ने दिया था।

रिश्तेदार ने उसे बस में बैठाकर कहा था कि वह आगे चलकर उससे यह सामान ले लेगा। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच मुख्य आरक्षी विकास भट्ट को सौंपी गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और संबंधित रिश्तेदार की तलाश में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर - नितिश पठानियां विद्युत उपमंडल शाहपुर के सहायक अभियंता...