दिल्ली लौटीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अनाडेल हेलिपैड पर दी गई गरिमामय विदाई

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला के अनाडेल हेलिपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के बाद गरिमामय विदाई दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू उपस्थित रहे।

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी तथा अन्य वरिष्ठ नागरिक, पुलिस और सेना के अधिकारी भी इस मौके पर उपस्थित थे। राष्ट्रपति ने दिल्ली रवाना होने से पूर्व शिमला स्थित आर्मी ट्रेनिंग कमांड का दौरा किया।

इस अवसर पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता भी मौजूद थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा इस बार खराब मौसम की भेंट चढ़ गया। वह 27 अप्रैल को शिमला पहुंचीं थी और अब पहली मई की दिल्ली लौट गईं। इस बार शिमला प्रवास के दौरान राष्ट्रपति अटल टनल को देखने न लाहुल स्पीति जा पाईं, न ही कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के दीक्षांत समारोह के लिए पालमपुर गईं।

अटल टनल रोहतांग की इंजीनियरिंग को देखने राष्ट्रपति वहां पहली बार जाने वाली थीं। सारी तैयारी के बावजूद यह दौरा नहीं हो पाया। गुरुवार को राष्ट्रपति निवास छराबड़ा में ‘ऐट होम’ का आयोजन तो हुआ, लेकिन यह भी बारिश से प्रभावित रहा, जितने अतिथियों को बुलाया गया था, उनमें से 40 फीसदी भी नहीं आ पाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर, 18 जून - नितीश पठानियां  विद्युत उपमंडल शाहपुर के...