शास्त्री पद बैचवाइज भर्ती का परिणाम घोषित, 191 उम्मीदवार चयनित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

शिक्षा विभाग ने नवम्बर 2023 और जनवरी 2024 में शास्त्री पद की बैचवाइज भर्ती का परिणाम काऊंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर घोषित कर दिया है। विभाग ने पात्रता और उम्मीदवारों द्वारा दिए गए जिला वरीयता क्रम के आधार पर चयन सूची जारी की है।

जारी सूची के अनुसार कुल 193 पदों में से 191 उम्मीदवारों को प्रशिक्षु आधार पर विभिन्न जिलों में शास्त्री पद के लिए चयनित किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ) श्रेणी के तहत आरक्षित 2 पदों के लिए कोई भी योग्य उम्मीदवार नहीं मिला, जिसके चलते ये पद रिक्त रह गए हैं।

चयनित उम्मीदवारों के नियुक्ति पत्र संबंधित जिलों के उप निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा कार्यालयों द्वारा अलग-अलग जारी किए जा रहे हैं। विभाग ने उम्मीदवारों को निर्देश दिए हैं कि वे नियुक्ति आदेश और अन्य आवश्यक जानकारी के लिए संबंधित जिला कार्यालय से संपर्क करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला गुड़िया मर्डर केस, जिला प्रशासन ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुलगांव में एक नवनिर्मित मंदिर...

387 करोड़ का ‘डिग्री घोटाला’! हिमाचल की मानव भारती यूनिवर्सिटी ने बेचीं फर्जी डिग्रियां, ED ने जब्त की संपत्ति

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की यूनिवर्सिटी ने फर्जी डिग्री घोटाले...