मिड डे मील वर्कर यूनियन तीसा की बैठक नकरोड़ में संपन्न हुई, बैठक में सीटू जिला अध्यक्ष नरेन्द्र शामिल रहे

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नरेंद्र ने ने कहा कि सरकार मिड डे मील वर्कर की अनदेखी कर रही है। मिड डे मील वर्कर का वेतन मात्र 2600 रुपए है जो की न्यूनतम वेतन से कम है।

86 रुपए दिहाड़ी देकर सरकार मिड डे मील वर्कर को सरकार शर्मिंदा कर रही है। इतने रुपए में परिवार चलाना मुश्किल है। दूसरे स्कीम वर्कर के वेतन में हर वर्ष बढौतरी हो रही है लेकिन मिड डे मील वर्कर की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

मनरेगा में भी लोग 200 रुपए दिहाड़ी लेते हैं। मिड डे मील वर्कर को सिर्फ 10 महीने का वेतन मिलता है।जबकि ये सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के निर्णय की अवमानना है।

दुख की बात ये है सरकार मिड डे मील को 12 मिलने वाले वेतन के कोर्ट के निर्णय के खिलाफ फ़िर कोर्ट गई है। इस से साफ झलकता है को सरकार मिड डे मील वर्कर के खिलाफ काम कर रही है। सरकार न्यूनतम वेतन लागू करने के लिए तैयार नहीं है।

स्कूलों में मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती की जा रही है जिसमें मिड डे मील को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।मिड डे मील वर्कर यूनियन आने वाले 20,29 फरवरी को होने जा रही देशव्यापी हड़ताल में भाग लेगी और प्रदर्शन करेगी।

यूनियन सरकार को चेता रही है कि अगर सरकार इस तरह से अनदेखी करती रहेगी तो इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।

बैठक में शिक्षा ब्लॉक तीसा, कलेहल, सलूणी के सैंकड़ों वर्कर शमिल रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...