चुनाव ना करवाना भाजपा की हताशा ––सुरिदर मनकोटिया

--Advertisement--

Image

प्रागपुर- आशीष कुमार

आज पूर्व उपाध्यक्ष ठाकुर सुरिन्द्र सिंह मनकोटिया ने एक प्रैस नोट जारी हुए कहा कि इतना तो अनजान व्यक्ति भी समझ लेगा कि जिस राज्य(हिमाचल) में 18 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों को(वोट भी सिर्फ 18 साल से अधिक आयु के व्यक्ति ही डालते हैं) कोविड-19 टीकाकरण की पहली खुराक का शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का दावा पेश किया जा रहा है और प्रधानमंत्री जी वाह-वाही लुटने के लिए आज संवाद का सवांग कर रहे हैं, वहां चुनाव, कोरोना बिमारी के बहाने, टाले जा रहे हैं और जहां(पश्चिमी बंगाल में) कोरोना से आम लोगों के बुरे हाल हैं वहां चुनाव अभी इसी महीने 30 सितम्बर को।

अब सवाल उठना लाजमी है कि या तो टीकाकरण की रपट गल्त है या फिर हार के डर के मारे हिमाचल प्रदेश में चुनाव टाले जा रहे हैं। जब भाजपा ने मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए कोरोना महामारी का पता चलने के बावजूद लोकडाऊन नहींं लगाया था, और कोरोना महामारी चरम सीमा पर होने के बावजूद , कोरोना के बीच में पश्चिम बंगाल में चुनाव करा दिए गए, कोरोना के बीच कुंभ का मेला, और साधु स्नान होने दिया गया तो फिर हिमाचल में शतप्रतिशत टीकाकरण होने का दावा करने के बावजूद चुनाव क्यों नहीं।

महोदय! चुनाव अब कराओ या बाद में, भाजपा की हार निश्चित है। मनकोटिया ने व्यंग्य करते हुए पूछा कि हर पंचायत में कच्चे मकानों के बदले पक्के मकान देने जो वायदा किया था और सर्वे करवाया था, उन हर पंचायत में सैंकड़ों गरीबों को मकान कब मिलेंगे । अब तो 2022 भी आ गया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...