चम्बा में एस.एफ.आई. ने कॉलेज प्राचार्य को सौंपा मांग पत्र

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

एस.एफ.आई. इकाई चम्बा ने सोमवार को कॉलेज प्रचार्य डा. शिवदयाल को एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र के माध्यम से एस.एफ.आई. ने कॉलेज में विद्यार्थियों को आ रही विभिन्न समस्याओं के बारे अवगत करवाया।

इकाई सचिव प्रेम लाल ने बताया कि कालेज में दाखिले लेने वाले विद्यार्थी को वही विषय दिए जाएं जो वे चाहते हैं। विद्याॢथयों पर जबरदस्ती विषय न थोपे जाएं। क्योंकि विद्यार्थियों की जिस भी विषय में रूचि होगी। वह उसी विषय को पढऩा पसंद करेगा।

इसके साथ कॉलेज में कई ऐसे विषय है। जिसके प्राध्यापक नहीं है। ऐसे में विद्याॢथयों को पढ़ाई करने में दिक्कतें पेश आ सकती हैं। ऐसे में जल्द खाली पड़े पदों को भरा जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने कहा कि दाखिले की तिथी को आगे गढ़ाया जाए और विद्यार्थियों के पहचान पत्र बनाएं जाए, ताकि विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द कॉलेज में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया तो एस.एफ.आई. इकाई उग्र आंदोलन करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...