सांगणी में जम्मू-कश्मीर के चार गौ तस्कर गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

चुराह- धर्म नेगी

उपमंडल सलूणी के संघणी में पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के गौ तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रदेश की सीमा में घुस पैठ कर तस्कर पशुओं को चुरा कर ले जा रहे थे इस दौरान ग्रामीणों ने पशुओं सहित तस्करों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।

रविवार रात पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के मुहम्मद रफीक शेख गांव चांगा डाकघर किलोत्रण तहसील गंदोह जिला डोडा, बशीर मुहम्मद पुत्र नुर मुहम्मद चांगा डाकघर किलोत्रण तहसील गंदोह जिला डोडा, फैज मुहम्मद पुत्र अब्दुल गनी गांव होजाबोला डाकघर मलानू तहसील कहरा जिला डोडा, मुहम्मद रमजान पुत्र बशीर गांव चांगा डाकघर किलोत्रण तहसील गंदोह जिला डोडा ने उपमंडल की चाक चौबंद सीमाओं में घुसपैठ कर पशुपालकों के पशुओं को चुराकर ले जा रहे थे।

स्थानीय अविनेश ने उन्हें देखा और इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण ने उनका पीछा किया और करवाड़ में ग्रामीणों ने तस्करों को चुराए पशुओं के साथ पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस चौकी संघणी ले आए। चुराए पशुओं में 5 गऊएं और 4 उनके बच्चे शामिल हैं। पुलिस थाना किहार के प्रभारी हरनाम सिंह भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देने उपरांत मामला शांत हुआ।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले 10 सालों से गौ तस्कर लोगों के पशुओं को चुराकर ले जा रहे थे, लेकिन इस बार ग्रामीण उन्हें पकडऩे में कमियाब हुए। उन्होंने प्रशासन ओ पुलिस से तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने गौ तस्करों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया।

एस.पी. चम्बा अरूल कुमार का कहना है कि पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के 4 गौ तस्करों को पशुओं के साथ पकड़ कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व आई.पी.सी. की धारा 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर किया है। चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...