पौंग झील में मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisement--

Image

देहरा- आशीष कुमार

पौंग झील में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। शव 10-12 दिन पुराना लग रहा है। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई थी।

जिला कांगड़ा के गुलेर जलरियां गांव में पौंग झील के किनारे शव देखे जाने पर मछुआरों ने स्थानीय पंचायत को सूचित किया, जिन्होंने इसके बारे में पुलिस थाना हरिपुर को सूचना दी। चैकी प्रभारी रानीताल जगदीश चंद ने बताया कि महिला नेपाली मूल की लग रही है और इसने फूलदार कमीज पहनी हुई है तथा गले में लॉकेट पहना हुआ है। शव को देख कर ऐसा मालूम होता है कि 10-12 दिन पुराना है।

पुलिस ने इस संदर्भ में धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू करके शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया। डीएसपी देहरा ने बताया कि शव को 72 घंटे के लिए पहचान के लिए रखा जाएगा। इसके उपरांत पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...