गैलेक्सी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा सूरियां में मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

--Advertisement--

Image

मनु पाल- नगरोटा सूरियां 

गैलेक्सी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा सूरियां स्कूल के महाप्रबंधक डॉ गुलशन वैद ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों , इलाका वासियों तथा समस्त स्कूल के स्टाफ को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी I

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने संदेश दिया कि व्यक्ति को अपना कर्म करते रहना चाहिए, फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए। निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा कर्म होता है। श्रीकृष्ण ने भरसक प्रयास किया कि महाभारत का युद्ध न हो। जब युद्ध नहीं रुका तो वे पांडवों के पक्ष में थे क्योंकि वे सत्य के पथ पर थे। इसलिए हमें सदा सत्य का साथ देना चाहिए। मुश्किल से मुश्किल समस्या का भी हल निकाला जा सकता है।

स्कूल के प्रिंसिपल एवं अखिल भारतीय प्रिंसिपल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि आज के समय में अगर कोई ग्रंथ ज्ञान, शील के बारे में अच्छे तरीके से समझा सकता है तो वह है श्रीमद्भागवत गीता। उन्होंने कहा कि अध्यात्म वह बीज है जो श्रीकृष्ण के मानवीय आचरण में सहज दिख जाता है। उन्होंने श्रीकृष्ण के संपूर्ण छवि का स्मरण दिलाते हुए श्रीमद्भागवत पुराण की महत्ता बताई।

अंत में उन्होंने प्रभु कृष्ण के जनमोत्स्व पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दी I प्रभु कृष्णा का आशीर्वाद हो। इस पावन पर्व से सप्ताह का प्रारंभ नई ऊर्जा, उमंग, उत्साह एवं उल्लास के साथ नए सोपान को प्राप्त करने के लिये हमें संचरित करे।

यह जानकारी स्कूल के पीजीटी साइंस मनीष पॉल ने साझा की I” श्री कृष्ण के कदम आपके घर आए ‘आप खुशियों के दीप जलाएं ‘ परेशानी आपसे आंखे चुराए l कृष्ण जन्मोत्सव की आपको शुभकामनाएं I ”

हैप्पी जन्माष्टमी 2021

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...