महिला ने दहेज प्रताड़ना और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का लगाया आरोप

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

शिमला शहर की एक महिला ने पति पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने और अपने सास-ससुर पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है। महिला ने पंजाब के पटियाला में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। पटियाला थाने से इस एफआइआर को शिमला पुलिस को भेजा गया है।

पुलिस ने सदर थाना में जीरो एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा उसका ससुराल पटियाला जिले के तेल्हापुरा में है। उसके ससुराल के लोग कई वर्ष से शिमला के लक्कड़ बाजार में रह रहे हैं।

पीडि़ता के अनुसार उसकी शादी अक्टूबर 2020 में पटियाला निवासी व्यक्ति के साथ हुई और वह शिमला के लक्कड़ बाजार में अपने ससुराल में रह रही थी। शादी के बाद पति ने जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए वहीं सास व ससुर ने उसे दहेज के लिए पीटना शुरू कर दिया।

दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोग उसे आए दिन प्रताडि़त करते थे। शिमला पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर उसके पति समेत सास-ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...