बालिका आश्रम गरली में 17 साल की नाबालिग लड़की ने निगला जहर

--Advertisement--

Image

प्रागपुर- आशीष कुमार

बालिका आश्रम गरली में करीब तीन माह पहले रात को अचानक गेट फांद कर भागी लड़की का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि रविवार देर सायं एक 17 वर्षीय लड़की ने जहर निगल लिया। सिविल अस्पताल देहरा में प्राथमिक उपचार के बाद लड़की को डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया है।

जहर निगलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त लड़की करीब एक महीना पहले ही आश्रम में आई थी। डीएसपी ज्वालामुखी चंद्र पाल सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी रक्कड़ चिरंजी लाल द्वारा लड़की के जो बयान है दर्ज कर लिए गए है।

थाना प्रभारी रक्कड़ ने बताया कि लड़की ने बयान दिया है कि घटना के दिन वो अपनी माँ से फोन पर बात कर रही थी तो माँ ने उससे सही ठंग से बात नही की | लड़की ने बयान दिया कि वो अपनी माँ को बहुत चाहती है| जब माँ ने लड़की से बात नही की तो लड़की ने बाथरूम में जाकर फिनाइल पी लिया| पुलिस ने लड़की की मानसिक हालत की भी जांच करवाने की बात भी कही है|

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...