ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी चालक की मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य

 

कुल्लू जिले की उझी घाटी के डोहलूनाला में एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिस कारण स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

 

पतलीकूहल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचा दिया है। वहीं टक्कर मारने वाले ट्रक चालक की भी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि डोहलूनाला टोल प्लाजा के समीप एक स्कूटी सवार को किसी ट्रक ने टक्कर मार दी है।

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस व 108 एंबुलैंस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान भानू (29) पुत्र विजय कुमार निवासी बनंतर कुल्लू के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने डोहलूनाला टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली, जिसके आधार पर एक ट्रक को कब्जे में लिया है और ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया है।

 

एसपी गुरदेव शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...