महिला से मारपीट एवं अभद्र व्‍यवहार को लेकर पालमपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर के विरुद्ध महिला माेर्चा ने उठाई आवाज

--Advertisement--

Image

नगर निगम पालमपुर के डिप्टी मेयर की ओर से वार्ड-पांच सुग्घर में निर्माण काे लेकर स्थानीय महिला से मारपीट एवं अभद्र शब्दाें को लेकर जिला महिला मोर्चा पीड़ित महिला के साथ खड़ा हाे गया है। महिला मोर्चा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं उत्पीड़न काे बर्दाश्‍त नहीं करेगा।

पालमपुर, व्यूरो 

 

नगर निगम पालमपुर के डिप्टी मेयर की ओर से वार्ड-पांच सुग्घर में निर्माण काे लेकर स्थानीय महिला से मारपीट एवं अभद्र शब्दाें को लेकर जिला महिला मोर्चा पीड़ित महिला के साथ खड़ा हाे गया है। माेर्चा अध्यक्ष रागिनी रुकवाल ने नगर निगम के डिप्टी मेयर को घेरते हुए कहा कि महिला मोर्चा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं उत्पीड़न काे बर्दाश्‍त नहीं करेगा।

 

उन्हाेंने कहा कि डिप्टी मेयर ने महिला से अमर्यादित शब्दाें का इस्तेमाल किया और डराया व धमकाया है। यह कांग्रेस समर्थित पार्षद एवं डिप्टी मेयर की जनसेवा में दोहरी नीति काे दर्शाता है। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस पार्टी व उसके नेता समाजसेवा काे ध्येय बताते हैं जबकि सत्ता हासिल करने के बाद लाेगाें काे धमकाना उनकी प्रवृति बन गई है।

 

उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला का पति भारतीय सीमाओं में कार्यरत है जबकि महिला अपने बच्चाें के साथ नगर निगम पालमपुर के वार्ड-पांच में रिहायशी मकान बना रही है। महिला के साथ उसकी दाे बेटियां भी मां के साथ रहती हैं। लेकिन डिप्टी मेयर ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ निर्माण में जुटे श्रमिकाें से भी हाथापाई करके अपनी मंशा काे जाहिर कर दिया है।

 

उन्हाेंने बताया कि जनसेवा की भावना से कांग्रेस पार्टी टिकट पर पार्षद बने डिप्टी मेयर ने महिला सशक्तिकरण का दम भरने वाली कांग्रेस पार्टी की विचारधारा काे बेनकाब कर दिया है। महिला माेर्चा अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी काे भी आड़े हाथाें लेते हुए कहा कि चुनावाें के समय जमीनी स्तर पर रहने वाले कांग्रेस नेता चुनाव जीतने के

 

बाद तानाशाही और जनता का प्रताड़ित करना शुरू की देते हैं। रागिनी रुकवाल ने कहा कि इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी ने महिला सशक्तीकरण में असली कार्य किया है। महिलाओं काे न्याय भी भाजपा के कार्यकाल में ही मिला है तथा सभी सुविधाएं भी मिल रहीं है।

 

उन्होंने महिला उत्पीड़न के मामलों को महिला मोर्चा के संज्ञान में लाने एवं महिलाओं से मारपीट व जबरदस्ती काे बिल्कुल भी सहन नहीं करने का प्रदेश की महिलाओं काे आह्वान किया। मामले की पीड़ित वार्ड-पांच निवासी अंबिका कटोच ने बताया कि डिप्टी मेयर के नजदीकी रिश्तेदार हमेशा उन्हें दबाने का प्रयास करते हैं।

 

निर्माण कार्य काे लेकर हरदम दखलअंदाजी करने के साथ आम रास्ता भी राेका जाता रहा है। उन्होंने बताया कि डिप्टी मेयर बुधवार काे सात गुंडातत्वाें को साथ लेकर आए तथा निर्माण में जुटे ठेकेदार को डराया व धमकाया गया। उन्हाेंने बताया कि इस संदर्भ में पुलिस थाना पालमपुर में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है।

यह बोले डिप्टी मेयर अनीश नाग

डिप्टी मेयर अनीश नाग ने महिला माेर्चा अध्यक्ष एवं महिला के आराेपाें काे निराधार बताते हुए बताया कि बीमारी के बावजूद वार्ड-पांच में दाेनाें पक्षाें काे सुनने के लिए गया था। क्याेंकि वार्ड पार्षद किसी जरूरी कार्य के चलते उपस्थित नहीं हाे पाईं थीं।

 

उन्हाेंने बताया कि जैसे ही वह घटनास्थल पर पहुंचे ताे महिला ने गाली गलाेज व निर्माण में जुटे इंजीनियर काे मारपीट के लिए उकसाया। इसके बाद उन्हाेंने मारपीट की। इससे मुझे चाेटें आईं है। उन्हाेंने बताया कि बताैर डिप्टी मेयर ड्यूटी में बाधा डालने के आराेप में महिला सहित कामगाराें के विरुद्ध थाना में शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...