सिरमौर हादसा: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख देगी केंद्र सरकार

--Advertisement--

Image

शिलाई उपमंडल में सोमवार शाम करीब पौने छह बजे दर्दनाक सड़क हादसे में 10 बरातियों की मौत हो गई थी। इस हादसे में दो बराती घायल भी हुए हैं। टिंबी-मिल्ला सड़क मार्ग पर पशोग गांव के समीप यह हादसा हुआ।

सिरमौर, व्यूरो रिपोर्ट

 

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल में सोमवार शाम को हुए दर्दनाक सड़क हादसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। साथ ही प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख व घायलों को 50-50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है।

 

पीएमओ ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। उधर, प्रदेश सरकार की ओर से घायलों के लिए इलाज के लिए 10-10 हजार रुपए दिए हैं। मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई।

 

बता दें  शिलाई उपमंडल में सोमवार शाम करीब पौने छह बजे दर्दनाक सड़क हादसे में 10 बरातियों की मौत हो गई थी। इस हादसे में दो बराती घायल भी हुए हैं। टिंबी-मिल्ला सड़क मार्ग पर पशोग गांव के समीप यह हादसा हुआ।

 

बरातियों से भरी बोलेरो कैंपर सड़क से करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। आशंका जताई जा रही है कि ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...