एनओसी के लिए पंचायत सचिव मांग रहा था 12 हजार की रिश्वत, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

 

हिमाचल प्रदेश के ऊना में विजिलेंस की टीम ने एक पंचायत सचिव को मंगलवार को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते  रंगे हाथ पकड़ा है। विजिलेंस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, विजिलेंस की इस कार्रवाई से क्षेत्र हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार हरोली विधानसभा की ईसपुर पंचायत सचिव विष्णु शर्मा निवासी कांगड़ तहसील हरोली ईंटों के डंप के लिए एनओसी देने की एवज में 12 हजार की रिश्वत मांग कर रहा था। इसकी शिकायत विजिलेंस को मिली।

विजिलेंस टीम ने सुनियोजित तरीके से आरोपी सचिव को 12 हज़ार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की पुष्टि एएसपी सागर चंद्र ने की है। उन्होंने ने बताया कि आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...