रानीताल में खाना खाने के बाद बिगड़ी परिवार की हालत, 2 बच्चियों की मौत, मां अस्पताल में भर्ती

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया 

पुलिस चौकी रानीताल के तहत एक दुखद घटना पेश आई है। रानीताल में एक परिवार की खाना खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते 2 बच्चियों की मौत हो गई जबकि उनकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार यूपी के बरेली निवासी देशराज अपनी पत्नी व बच्चियों के साथ पिछले 4 साल से रानीताल के पास रहकर मेहनत मजदूरी कर रहा था। रात को परिवार के सभी लोगों ने खाना खाया और सो गए।

इस दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर देशराज की छोटी बेटी आंशिका (3) को उपमंडल अस्पताल देहरा ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बड़ी बेटी खुशी (7) को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

इसके अलावा बच्चियों की मां को भी तबीयत बिगड़ने पर टांडा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

डीएसपी देहरा अनिल ठाकुर के बोल 

डीएसपी देहरा अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर खाने के सैंपल ले लिए हैं। भारत सुरक्षा अधिनियम की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर दोनों बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पुलिस अब इस बात की जांच करेगी कि खाने में ऐसी क्या चीज थी, जिसकी वजह से 2 बच्चियों की मौत हो गई व उनकी मां की हालत गंभीर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पानी की कहानी, जिंदा दफन हो गई हिमाचल की रानी, जानिए चंबा की पौराणिक कहानी

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल की शांत वादियों में एक ऐसी...

शाहपुर गोदाम में न आएं लोग, घर-द्वार मिलेंगे घरेलू गैस सिलेंडर

एसडीएम ने की उपभोक्ताओं से अपील, गोदान परिसर में...

हिमाचल पंचायत चुनाव: 20 तक पूरा होगा पुनरीक्षण, 24 को जारी होगी अंतिम वोटर सूची

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव को लेकर...

हिमाचल पंचायत चुनाव: आरक्षित सीट के बजाय दूसरी जगह से लड़ सकते हैं चुनाव, इन्हें मिला विकल्प

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सरकार बनाने को लेकर...